कोरोना से जूझ रहीं हिना खान बोलीं- बेबस बेटी हूं, पिता के गुजर जाने के बाद मां को संभाल भी नहीं पा रही हूं'
कोरोना से जूझ रही हिना खान बोलीं- बेबस बेटी हूं, पिता के गुजर जाने के बाद मां को संभाल भी नहीं पा रही हूं'
मुंबई, 02 मई: अभिनेत्री हिना खान इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हिना खान ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। हिना खान के पिता असलम खान का 20 अप्रैल को निधन हुआ है। हिना के पिता का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। पिता के निधन के बाद हिना खान ने 26 अप्रैल को जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस पॉजिॉटिव हैं। अब हिना खान ने पिता के निधन के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। होम क्वारंटाइन में रह रही हिना खान ने खुद एक लाचार और बेबस बेटी बताया है। हिना ने कहा है कि वह अपने पिता के इंतकाल के बाद अपनी मां को संभाल भी नहीं पा रही हैं। हिना ने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो मास्क पहने होम क्वारंटाइन में नजर आ रही हैं।

हिना खान ने कहा- 'मैं एक बेबस बेटी..'
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''एक बेबस बेटी, जो अपनी मां का तब साथ नहीं दे सकती हैं, जब उनको मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त है, बहुत ज्यादा कठिन ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि हर किसी के लिए। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि बुरा वक्त नहीं, मजबूत लोग लंबा टिकते हैं। मैं हमेशा अपने पिता की स्ट्रॉन्ग गर्ल रहूंगी। आप लोग सबके लिए दुआ कीजिए।''

गौहर खान से लेकर भारती सिंह ने हिना को दी 'हिम्मत'
हिना खान ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। हिना के कई सेलेब्रिटी दोस्तों ने उनका हिम्मत बढ़ाया। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, "भगवान आपको अपना आशीर्वाद दे"। जबकि भारती सिंह ने हिना के लिए लिखा- मजबूर रहो। मौनी रॉय ने लिखा, सुंदर लड़की हिम्मत मत हारो। शुभांगी ने लिखा, जल्द ठीक हो जाओ, स्वीटी, हिम्मत बनाए रखो। रुबानी दिलैक और रॉकी जायसवाल ने भी हिना खान को मजबूत रहने के लिए कहा है।

हिना खान ने पिता के निधन के बाद किया था ये पहला पोस्ट
हिना खान ने पिता के निधन के बाद अपने सबसे पहले पोस्ट में ये जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। हिना खान ने लिखा था, ''मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन और मुश्किलों से भरे इस समय में मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं सभी जरूरी मेडिकल सलाहों का ध्यान रख रही हूं। जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी अपना कोरोना जांच करवा लें। मुझे इस वक्त आप सभी के दुआओं की जरूरत है। सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।''












Click it and Unblock the Notifications