कोरोना का प्रकोप: 31 मई तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। देशभर में फैली कोरोना वायरस महामारी से रोजाना तीन हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा रहे है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। भारत और राज्य सरकारों ने कोरोना के प्रसार पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए लेकिन अब हालात काबू से बाहर निकलता दिख रहा है। कोविड से देश में मचे हाहाकार के बीच केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों पर लगे प्रतिबंध को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।
Recommended Video

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों की आवाजाही पर लगा यह प्रतिबंध पिछले साल मार्च, 2020 से ही चला आ रहा है। हालांकि जरूरत पड़ने पर कुछ देशों के लिए भारत ने विशेष उड़ाने शुरू की थीं। फिलहाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सभी देशों से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीजीसीए द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरत पड़ी तो कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी लेकर उड़ानों को शुरू किया जाएगा।
इससे पहले कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए डीजीसीए ने 30 अप्रैल, 2021 तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था जिसे अब बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। राहत की खबर यह है कि घरेलू उड़ानों पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध नहीं लगाए गए है। मई 2020 से ही घरेलू उड़ानें कोविड प्रटोकॉल के साथ संचालित की जा रही हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,86,452 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,87,62,976 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 3498 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,08,330 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: यूनाइटेड एयरलाइंस ने दिल्ली के लिए सभी फ्लाइट की रद्द, RT-PCR टेस्ट करने की बात पर विमान खाली ले गए NYC












Click it and Unblock the Notifications