Corona News: ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 ने बढ़ाई टेंशन! सिर्फ 3 राज्यों में 21 केस, गोवा टॉप पर
Omicron Update: भारत में कोरोना वायरस के बदले हुए रूप ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 ने टेंशन पैदा कर दी है। देशभर में अब तक इस नए वेरिएंट के 21 मामले सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि यह सभी मामले सिर्फ 3 राज्यों से पाए गए हैं। जिसमें गोवा टॉप पर है।
जारी आंकडों के अनुसार गोवा, केरल और महाराष्ट्र में नए कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। गोवा में अब तक कोविड उप-संस्करण JN.1 के 19 मामले सामने आए हैं, केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता चला है। ओमिक्रॉन वंश का वंशज, JN.1 पिछले कुछ हफ्तों में सबसे तेजी से फैलने वाले वायरस में से एक बन गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 को एक अलग के प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। कहा है कि ग्लोबल तौर पर हेल्थ पर कम जोखिम पैदा करने वाला है। देश भर में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक समुदाय नए वैरिएंट पर कड़ी नजर रख रहा है। हालांकि, वीके पॉल ने राज्यों को कोविड की तैयारी बढ़ाने, परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications