त्रिपुरा सरकार की नई ट्रैवल एडवाइजरी, इन 8 राज्यों से आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट
अगरतला, अक्टूबर 30। जिन राज्यों में अभी भी एक से अधिक जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से उपर बना हुआ है, उन राज्यों से त्रिपुरा में जाने वाले यात्रियों को अब कोरोना की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। राज्य सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। दरअसल, शनिवार को राज्य सरकार ने अपनी नई ट्रैवल गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश आज से ही राज्य में लागू हो गए हैं।

इन राज्यों से आने वाले यात्रियों पर लागू होंगे ये नियम
एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 30 अक्टूबर से त्रिपुरा में केरल, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों से आने वाले यात्रियों को कोरोना की नेगेटिन RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगा। ये रिपोर्ट 48 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि इन राज्यों के अधिकतर जिलों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से उपर बना हुआ है।
त्रिपुरा में कोरोना की स्थिति
आपको बता दें कि त्रिपुरा में फिलहाल कोरोना की स्थिति काबू में है। शुक्रवार को त्रिपुरा में कोरोना के कुल 15 नए मरीज मिले थे। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84,435 हो गई है, जबकि 83, 436 मरीज ठीक हो चुके हैं। त्रिपुरा में कोरोना की वजह से अभी तक 813 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
नॉर्थ ईस्ट के अन्य राज्यों में कोरोना की स्थिति
- मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 692 नए मामले सामने आए हैं और 427 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल राज्य में कुल 1,20,780 मामले हैं। मिजोरम में कोरोना के एक्टिव केस 7,107 हैं।
- असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 322 नए मामले सामने आए, 278 रिकवरी और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई। असम में कुल 5,992 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई।
Recommended Video
- मेघालय में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 नए मरीज मिले हैं। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83,527 हो गई है जबकि 81,562 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
- मणिपुर में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 53 नए मरीज मिले हैं। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 918 मरीजों की मौत हुई है।
- अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55,134 है जबकि 54,739 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications