कोरोना के दैनिक मामलों में इजाफा, एक दिन में मिले 17407 नए मरीज

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 17,407 नए मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 17,407 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14,031 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। वहीं, बीते 24 घंटे में इस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हुई।

Corona virus

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 17,407 नए Covid 19 Case,89 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    इन ताजा आंकड़ों के साथ भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 1 करोड़, 11 लाख, 56 हजार, नौ सौ तेईस हो गए हैं, जिनमें से 1 करोड़, 8 लाख, 26 हजार, 75 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं और अब तक कुल 1 लाख, 57 हजार चार सौ पैंतीस लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो गई। वर्तमान में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 73 हजार, चार सौ तेरह है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में चलाए जा रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 1 करोड़, 66 लाख, 16 हजार 48 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: इंफोसिस समेत ये कंपनियां अपने कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीन का उठाएंगी खर्च

    वहीं, अगर बात महाराष्ट्र की करें तो अकेले महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,855 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों की इस संक्रमण के कारण जान गई है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 6 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।

    इसके अलावा केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,765 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि राजस्थान में कोरोना वायरस के मामलों में रिकवरी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 240 नए मामले सामने आए, जबकि 3 लोगों की मौत होगी और 196 लोग इस बीमारी से ठीक हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+