IIT मद्रास में कोरोना ने मचाया तांडव, आज 31 और पॉजिटिव मामले सामने आए
चेन्न्नई, 26 अप्रैल: तमिलनाडु के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT-M) में COVID-19 ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 31 और नए केस दर्ज हुए हैंं । वहीं तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब कोरोना पाजिटिव केस की कुल संख्या 111 हो चुकी है।
Recommended Video

बता दें IIT-मद्रास में COVID-19 मामलों की कुल संख्या रविवार को 60 को हो गई थी वहीं एक दिन पहले 55 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में सावधानी बरतने का आदेश दिया था।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सोमवार को कलेक्टरों और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को राज्य में कोविड-19 के प्रसार पर जल्द नियंत्रण लाए जाने संबंधी सभी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने ये जानकारी दी। वहीं प्रमुख स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कलेक्टरों को लिखे अपने पत्र में बूस्टर डोज के प्रशासन सहित पात्र लोगों को टीके के प्रभावी प्रशासन का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications