Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में कोरोना के एक्टिव केस पिछले 6 महीने में सबसे कम, लेकिन अभी भी टेंशन बढ़ा रहे हैं ये 5 राज्य

नई दिल्ली, सितंबर 28। देश में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच 20 से अधिक राज्यों में कोरोना संक्रमण इस वक्त काबू में है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के डेली नए केस 100 से नीचे आ रहे हैं, जो कि गंभीर स्थिति का संकेत नहीं देते। इस बीच देश में एक्टिव केस की संख्या भी अब 3 लाख से नीचे आ गई है, जो कि पिछले 6 महीने में पहली बार हुआ है। वर्तमान में देश के अंदर एक्टिव केस की संख्या 2,99,620 है। यही आंकड़ा मई 2021 में 33 लाख को पार कर गया था। ये वो समय था, जब देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोरोना के 18 हजार नए मरीज, COVID Health Ministry | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    इन पांच राज्यों में अभी कोरोना नहीं है काबू में

    देश के अधिकतर राज्यों में कोरोना संक्रमण इस वक्त काबू में है, लेकिन कुछ राज्य अभी भी ऐसे हैं, जिन्होंने चिंता बढ़ा रखी है। इनमें केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मिजोरम और महाराष्ट्र का नाम शामिल है। इन राज्यों में अभी भी औसतन 1 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले डेली सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता तो केरल को लेकर है, जहां रोजाना कोरोना के नए मामले 15 हजार से अधिक ही आ रहे हैं। वहीं देश के कुल एक्टिव केस का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा केरल में है।

    महाराष्ट्र में एक्टिव केस सबसे ज्यादा

    वहीं बात करें महाराष्ट्र की तो यहां एक्टिव केस की संख्या सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में 37 हजार के करीब एक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में भी कोरोना के डेली केस बढ़ ही रहे हैं। तमिलनाडु में वर्तमान एक्टिव केस की संख्या 17,261 है। वहीं आंध्र प्रदेश में एक्टिव केस 12,482 है, जबकि मिजोरम में भी एक्टिव केस 8800 हैं। मिजोरम में रोजाना औसतन 1500 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।

    देश में रिकवरी रेट काफी बेहतर

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर एक्टिव केस की संख्या में 3,856 केस की कमी आई है। इतना ही नहीं एक्टिव केस के साथ-साथ नए केसों की संख्या भी कम हो रही है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी रेट 97.78 फीसदी है। इस समय देश भर में हर दिन कम से कम 25,000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को, भारत ने 26,041 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जिनमें से केरल ने 15,951 मामलों का योगदान दिया, जबकि महाराष्ट्र में 3200 नए केस सामने आए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+