Coromandel Express accident: 5 ट्रेनों को किया गया कैंसिल, 5 दो रेलगाड़ियों का रूट किया गया डायवर्ट
ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के बाद हुई भयानक दुर्घटना के बाद ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।

Coromandel Express accident: ओडिशा के बालासोर जिले के पस के रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 350 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
हालांकि ये दुर्घटना दो ट्रेनों की नहीं है बल्कि तीन ट्रेनों के बीच हुई। ये तीत ट्रेनें SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी है। सबसे पहले हावड़ा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई, उसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल से जा टकराई जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।
कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है। मालगाड़ी और ट्रेन के बीच ये टक्कर बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिसके बाद कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और बहुत सारी ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।
इस ट्रेन हादसे के बाद जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द कर दिया गया है।
वहीं पूर्व रेलवे द्वारा दी गई सूचना के इस ट्रेन हादसे के बाद सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को 2 जून को रात 8 बजे सियालदह से रवाना होने वाली रद्द कर दिया गया है।
2 जून की ये ट्रेेनें हादसे के बाद रद्द की गई
- 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12863 हावड़ा-एसएमवीबी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12838 पुरी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल यात्रा
- 12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की
- 20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस की
- 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस
- 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस यात्रा
- 18410 श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस - पुरी से कोलकाता
- 08012 पुरी-भंजापुर स्पेशल पुरी
2 जून की ये डायवर्ट की गई ट्रेनें
- 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से जाखपुरा और जरोली रूट से चलेगी।
- पुरी से 18477 पुरी-ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-आईबी रूट से चलेगी।
- पुरी से 03229 पुरी-पटना स्पेशल जाखपुरा-जरोली रूट से चलेगी
- 12840 चेन्नई-हावड़ा मेल 1 जून को चेन्नई से जाखपुरा-जरोली रूट से चलेगी।
- 18048 वास्को डी गामा-हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस 1 जून को वास्को से जाखपुरा-जारोली रूट से चलेगी।
- 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस 2 जून को सिकंदराबाद से जाखपुरा और जरोली के रास्ते चलेगी।
- 22804 संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस 2 जून को संबलपुर से वाया संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रूट से चलेगी
- 12509 बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस 1 जून को विजयनगरम-टिटिलागढ़-झारसुगुड़ा-टाटा रूट से चलेगी।
- 15929 तांबरम-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस एक जून को तांबरम से रानीताल-जारोली रूट से चलेगी।
- 22807 संतरागाछी-चेन्नई एक्सप्रेस यात्रा 2 जून से शुरू होकर टाटानगर होकर चलेगी।
- 22873 दीघा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस यात्रा 2 जून से शुरू होकर टाटानगर के रास्ते चलेगी
- 18409 शालीमार-पुरी श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस यात्रा 2 जून से शुरू होकर टाटानगर होकर चलेगी।
- 22817 हावड़ा-मैसूर एक्सप्रेस यात्रा 2 जून से शुरू होकर टाटानगर होकर चलेगी

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में 50 लोगों की जान चली गई और 350 यात्री घायल हुए हैं। इस सुपरफास्ट ट्रेन के पलटे हुए डिब्बों के अंदर फंसे भी हुए हैं, जिन्हें दमकलकर्मी बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications