पुलवामा के कई गांवों में चल रहा है सर्च ऑपरेशन
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार घाटी में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है, तकरीबन हर रोज सेना को आतंकियों के तमाम इलाकों में छिपे होने की खबर मिल रही है। ऐसे में एक बार फिर से सेना आज पुलवामा के कई गांवों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाके के तमाम लोगों को घर से बाहर निकाला गया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस सर्च ऑपरेशन में सेना, के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन कई गांवों में चल रहा है, जिसमे बेलोव, मुर्रान, रोहमू, गूसू, फेरिस्पोर आदि शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार सेना ने यह ऑपरेशन आज सुबह तकरीबन 6 बजे शुरू किया है। इसके अलावा रोहमू और बेलोव, गूसू में गांव को सुबह 4.30 बजे ही खाली करा लिया गया था और यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
जानकारी के अनुसार पुलवामा के तकरीबन 20 गांवों में सेना को इस बात की जानकारी मिली थी कि यहां आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद इन तमाम गांवों में सेना ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दक्षिण कश्मीर अक्सर आतंकी गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहता हैं, यहां आतंकी अक्सर अपनी गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक सितंबर को भी सेना ने बांदीपोरा में 3 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान शिव कुमार शहीद हो गया था।
इसे भी पढ़ें- क्यों कश्मीर के पुलवामा में सेना और सुरक्षाबलों ने घेरा है 20 गांवों को, क्या होता है सेना का खास सर्च ऑपरेशन कासो












Click it and Unblock the Notifications