किनारे लगाया जिसने बनाई थी अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट

मुज़फ्फर नगर। जिन पुलिस अधिकारियों ने अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी भाजपा सरकार आने के बाद सबसे पहले मौका देखते हुए उनको ही ठिकाने लगा दिया गया है। मुज़फ्फर नगर दंगों के दौरान अमित शाह ने भड़काऊ टिप्पणी की थी जिस पर उन पर मामला दर्ज कर लिया गया था औऱ चार्जशीट तैयार की गई थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने चार्जशीट को मंजूर नहीं किया था।

amit-shah

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरन धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला भाषण दिया था। जिस पर यूपी पुलिस ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक न्यू मंडी सर्किल योगेंद्र सिंह और मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक भरत लाल का शुक्रवार को ट्रांसफर कर दिया गया है।

हालांकि इस ट्रांसफर को एक नियमित ट्रांसफर बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचएन सिंह ने कहा है कि यह एक नियमित ट्रांसफर है और इसका सम्बन्ध अमित शाह वाले केस से नहीं है।

मामला कुछ यूं था

गैरतलब है कि शाह के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने को लेकर 10 सितंबर को चार्जशीट दायर की गई। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर लाल ने 11 सितंबर को इस चार्जशीट पर संज्ञान लिया। जिसमें मजिस्ट्रेट सुंदर लाल ने चार्जशीट को मंजूर नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+