शाहरुख की फिल्म Zero का पोस्टर देखकर भड़का सिख समुदाय, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर लॉन्च हुआ जिसे की उम्मीद के मुताबिक काफी अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन अभी फिल्म की टीम इस बात का जश्न मनाती कि ये फिल्म अपने एक पोस्टर की वजह से विवादों में आ गई हैं क्योकि फिल्म के एक पोस्टर पर सिख समाज नाराज हो गया है।

भड़का सिख समुदाय
दरअसल फिल्म के एक पोस्टर में शाहरुख खान को कृपाण पहने दिखाया गया है जिस पर सिख समाज ने गहरी आपत्ति जताई है। सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म के पोस्टर में शाहरुख नंगे बदन पर नोटों का हार पहने और गले में गातरा (कृपाण) पहने दिखाई दे रहे हैं, जो सिखों के पवित्र पांच ककारों में से एक है, इसे मजाकिया ढंग में दिखाया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है क्योंकि ये गलत है हालांकि सिख समुदाय की नाराजगी पर फिल्म की टीम की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

लव स्टोरी
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर में एक लव स्टोरी नजर आ रही है, जो ये बता रही है कि एक 38 साल के बौने को एक व्हील चेयर पर चलने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है। हालात दोनों को करीब लाते हैं लेकिन फिर अचानक बौने बनने बउआ की लाइफ में उसके बचपन के प्यार की एंट्री होती है और फिर क्या होता है इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
ट्रेलर को मिले 54 मिलियन व्यूज
जीरो के ट्रेलर को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर को एक दिन में ही 54 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। ये किसी भी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर को एक दिन में मिले सबसे अधिक व्यूज हैं।


Click it and Unblock the Notifications
