त्रिपुरा में टीएमसी की 2 महिला सांसदों पर हुआ हमला, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
अगरतला, अगस्त 15। तृणमूल कांग्रेस की दो महिला सांसदों ने त्रिपुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा उन पर हमले करने का आरोप लगाया है। इनमें एक महिला सांसद डोला सेन और दूसरी महिला सांसद अपरूपा पोद्दार हैं। इन दोनों ने ही आरोप लगाया है कि इन पर दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, डोला सेन और अपरूपा पोद्दार बेलोनिया में जिस कार से यात्रा कर रहे थे, उसे निशाना बनाया गया। इस हमले के एक व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी है। डोला सेन ने आरोप लगाया है कि वो वहां इलाके में तिरंगा फहराने गई थीं, तभी उनके काफिले पर हमला किया गया।

TMC MP Dola Sena alleges that her convoy was attacked near Belonia town in South Tripura district, where she had gone to hoist the National Flag. pic.twitter.com/mua2yiqlUA
— ANI (@ANI) August 15, 2021
त्रिपुरा में चुनाव लड़ेगी टीएमसी!
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के बाद त्रिपुरा में बीजेपी और टीएमसी के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिल रहा है। मामला कुछ ऐसा है कि टीएमसी त्रिपुरा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों के अंदर टीएमसी के कई बड़े नेता त्रिपुरा के दौरे पर नजर आए हैं। हाल ही में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी त्रिपुरा में विरोध का सामना करना पड़ा था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी को काले झंडे दिखाए थे और इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी के 6 नेताओं के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
इन नेताओं पर दर्ज हुई थी एफआईआर
बता दें कि त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और टीएमसी के कई बड़े सांसद और नेता पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए त्रिपुरा पहुंच रहे हैं। पिछले हफ्ते टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, सांसद डोला सेन, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ त्रिपुरा में पुलिस अधिकारियों के काम में व्यवधान डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications