आश्रम से 'गुप्त' इलाज के लिए 'गुप्त' तरीके से लापता हुए बाबा संत रामपाल
हिसार। पिछले 15 दिनों से हरियाणा के बरवाला में बाबा का बवंडर मचा हुआ है। पहले गिरफ्तारी की बात को लेकर चल रहे कोहराम के बीच अब खबर आ रही है कि बाबा संत रामपाल रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गये हैं। इस खबर ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वहीं बाबा संत रामपाल के प्रवक्ता राजकपूर ने बताया है कि इलाज के लिए बाबा रामपाल को गुप्त जगह ले जाया गया है जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

खबर है कि रविवार शाम को पुलिस प्रशासन की ओर से आश्रम के बाहर घेरे में ढिल दी गई थी क्या उसी दौरान बाबा आश्रम से गायब हुए। उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम के संचालक बाबा संत रापाल को हरियाणा पुलिस पूरी ताकत लगाकर भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस पर हाईकोर्ट ने आज सुबह हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए पूछा कि बाबा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका? हाईकोर्ट ने कहा कि अगर बाबा रामपाल की गिरफ्तार नहीं हुई तो इस प्रकार की घटना से छोटे अपराधियों के हौसलें और बुलंद हो जाएगे।












Click it and Unblock the Notifications