दिल्ली में लगे सोनिया के विवादास्पद पोस्टर पर भयंकर बवाल

शिकायत ये है कि नायडू से सरकार बात क्यों नहीं कर रही है। इस पोस्टर में सोनिया गांधी का बड़ा विभत्स रूप दिखाया गया है। पोस्टर में सोनिया गांधी के मुंह से खून निकल रहा है और वो कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के सिरों से बनी माला पहने हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि इन सभी पोस्टरों को फाड़ दिया गया है मगर एक पोस्टर अभी भी दिल्ली पुलिस के बैरीकेड पर चिपका नजर आ रहा है।
मालूम हो कि चंद्रबाबू नायडू आंध्र के बंटवारे के ख़िलाफ दिल्ली में 4 दिन से अनशन कर रहे हैं। बुधवार को जब नायडू समर्थक उनसे मिलने आए थे, तो उनके हाथों में प्लेकार्ड और पोस्टर थे। इनमें से एक पोस्टर सोनिया गांधी की ऐसी ही तस्वीर वाला था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सोनिया गांधी की पोस्टर पर कालिख पोते जाने की घटना सामने आ चुकी है। अभी कुछ महीनों पहले दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कथित बाबा रामदेव समर्थकों ने सोनिया गांधी की तस्वीर पर कालिख पोत दी थी।












Click it and Unblock the Notifications