कंटेंट क्रिएटर ने शादी में अपने परिवार के लिए बुक कर ली पूरी फ्लाइट, वीडियो हो रहा वायरल

बहन की शादी के लिए कंटेंट क्रिएटर श्रेया शाह ने बुक कर ली पूरी फ्लाइट, परिवार के सभी लोग साथ पहुंचे शादी में, वीडियो हो रहा है वायरल।

shreya shah

Shreya Shah flight bookied for full family: भारत में शादियां काफी धूमधाम से होती हैं। लोग अपनी शादी को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरह के नए प्रयोग करते हैं, जिससे उन्हें हमेशा यह खास पल याद रहें। लोग डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर, प्री वेडिंग, पोस्ट वेडिंग शूट कराते हैं। शादी में परिवार और दोस्तों को खास अनुभव कराने के लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्थाएं की जाती हैं। शादी अब व्यक्तिगत कार्यक्रम से बढ़कर देश में स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है, यही वजह है कि अब शादी के खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ इसी अनुभव को बेहतर करने के लिए और स्टेटस सिंबल को बरकरार रखने के लिए एक दंपति ने पूरी की पूरी फ्लाइट ही परिवार वालों, रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए बुक कर ली है।

पूरी फ्लाइट बुक कर डाली

पूरी फ्लाइट बुक कर डाली

डिजिटल क्रिएटर श्रेया शाह ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने परिवार के साथ फ्लाइट के भीतर की तस्वीर को शेयर किया है। श्रेया की बहन की शादी राजस्थान में थी, जिसमे शामिल होने के लिए पूरा परिवार फ्लाइट में गया। जो वीडियो श्रेया ने शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि परिवार के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग अपना हाथ उठाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं, हर कोई फ्लाइट में काफी रोमांचित नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करके श्रेया ने लिखा, बहन की शादी है, इसलिए पूरी फ्लाइट बुक कर ली।

यूजर बोले, हमारे रिश्तेदार इस लायक ही नहीं

यूजर बोले, हमारे रिश्तेदार इस लायक ही नहीं

इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर अभी तक देख चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने इसे पैसे का गलत इस्तेमाल बताया है तो कुछ लोग परिवार वालों और रिश्तेदारों को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या बता बिना कहे यह बता सकते हैं कि आप अमीर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा यात्री फ्लाइट में पैसे पर लाए गए एक्टर हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरे रिश्तेदार इस तरह की खातिर के लायक नहीं हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्हें इसकी कोई खुशी तक नहीं हैं।

 हल्दी के कार्यक्रम पर खास प्रस्तुति

हल्दी के कार्यक्रम पर खास प्रस्तुति

इसके अलावा श्रेया ने हल्दी के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया है, जिसमे श्रेया ने लिखा, मेरी बहन श्रद्धा शाह की शादी है, मैंने अपनी खास पेशकस से माता-पिता को सरप्राइज दिया। मेरे पापा थोड़े भावुक हो गए, कैसे उनके सामने उनकी दोनों राधा इतनी जल्दी बड़ी हो गईं। यह गाना मेरे काफी करीब है, उस दिन हमारे रोंगटे खड़े हो गए, हम बस रोने वाले ही थे। बता दें कि श्रेया ने अपनी बहन श्रद्धा के साथ मन खारो-खारो यमुना जी दा पानी लागे गाने पर प्रस्तुति दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+