किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है AAP, कुछ लोग आंदोलन को बदनाम करने में लगे हैं- केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने सोमवार किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास भी रखा। केजरीवाल के साथ-साथ उनके विधायक और सांसद और कार्यकर्ताओं ने भी एक दिन का उपवास रखा था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून सिर्फ किसानों के ही खिलाफ नहीं है, बल्कि देश की आम जनता के खिलाफ है। इससे महंगाई बढ़ेगी। कानून के अंदर महंगाई बढ़ने का लाइसेंस दिया गया है। चंद पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए कानून लाया गया है। कानून में लिखा है कि जब महंगाई दोगुनी हो जाएगी, तभी छापेमारी की जा सकती है।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसान आंदोलन पर Captain Amarinder और Arvind Kejriwal में जंग! | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    जिस देश का किसान संकट में हो, वो तरक्की नहीं कर सकता- केजरीवाल

    सीएम ने कहा कि किसी भी देश की नींव किसान और जवान होते हैं, जिस देश के किसान और जवान संकट में हों, वो देश कैसे तरक्की कर सकता है? कुछ लोग किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं। मेरी उनसे अपील है कि वे अपनी गंदी राजनीति बंद करें। उन्होंने कहा कि आज मैं और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे देश भर में उपवास रख कर किसानों के समर्थन में प्रार्थना की। मुझे खुशी है कि आज पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है।

    किसानों को मिलता जनसमर्थन खुशी की बात है- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि देश की आम जनता के साथ-साथ अन्य क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां किसानों के साथ खड़ी हैं। देश भर में फौजी, खिलाड़ी, बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां, वकील और डॉक्टर सभी किसानों के साथ खड़े हैं। देश भर से खबरें आ रही हैं कि लोग चाहे सिंघु बॉर्डर पर ना पहुंच पाए हों, लेकिन लाखों-करोड़ों लोगों ने आज अपने घर पर उपवास रखकर किसानों का समर्थन किया है और उनके लिए प्रार्थना की है।

    किसानों को बदनाम करने की रची जा रही है साजिश- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों का ये आंदोलन काफी पवित्र है, मैंने अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को ये कह दिया है कि कोई भी किसान आंदोलन में पार्टी का प्रचार करने के लिए नहीं जाएगा। कोई मंत्री या फिर कोई सांसद पार्टी की ना तो टोपी पहनकर और ना ही झंडा-डंडा लेकर किसानों के बीच जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि हम लोग सेवादार बनकर किसानों के बीच ही जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, किसानों को आतंकी, देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, किसानों को चीन और पाकिस्तान का एजेंट बताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+