कांग्रेस सांसद ने कहा राजनीति सबसे चोखा धंधा, एकबार आओ अरबों कमाओ

virendra singh
नयी दिल्ली। एक समय था जब लोग देश सेवा की भावना से राजनीति में आते थे। लोगों की सेवा के लिए राजनीति को अपना पेशा चुनते थे, लेकिन अब हमारे नेता केवल कमाई करने के लिए राजनीति में आ रहे है। ये बात हम नहीं कह रहे है बल्कि कांग्रेस के सांसद खुद इस बात की गवाही दे रहे है।

कांग्रेस सांसद और हरियाणा की राजनीति में खासी पकड़ रखने वाले चौधरी वीरेंद्र सिंह ने ये सनसनीखेज बयान देकर विवादों को हवा दे दी है। चौधरी वीरेन्द्र सिंह कांग्रेस के बड़बोले नेता को तौर पर जाने जाते है। इसबार फिर से उनके बोल बहक गए है। बोलते-बोलते वो कुछ ऐसा बोल गए कि फिर से उन्होंने सियासत में भ्रष्टाचार का मुद्दा अपने तरीके से उछाल दिया।

उन्होंने कहा कि आज के दिन में सबसे अच्छा धंधा राजनीति है। एकबार राजनीति में आओ और अरबों कमाओ। वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जब बिजनेस में फेल हो जाओ, सरकारी नौकरी में फेल हो जाओ, अच्छे डॉक्टर न बन सको अच्छे इंजीनियर ना बन सको, अच्छे वकील ना बन सको तो आप राजनीति में प्रवेश कर जाओ। यहां फेल होने का सवाल ही नहीं है। लोग राजनीति से लाखों में नहीं बल्कि अरबों कमाते है।

उन्होंने कहा कि इस तरह से कइयों ने इस तरह से दांव लगाया और करोड़ो में नहीं अरबों में कमाई की। उन्होंने कहा कि राजनीति अरबों का खेल है। अपनी राजनीतिक करियर में वीरेन्द्र सिंह कुछ खास नहीं कर पाए है। चौधरी वीरेन्द्र सिंह को हमेशा से इस बात की टीस रही है। हाल ही में उन्होंने राज्य सभा सीट की खरीद फरोख्त पर टिप्पणी कर सियासत में बवाल मचा दिया था और अब उन्होंने राजनीति को पैसे का खेल बताकर नए विवाद को जन्म दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+