सोनिया पर 'गोरी चमड़ी' वाले गिरिराज के बयान पर देश भर में प्रदर्शन, दिल्ली में लाठीचार्ज

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह की नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर चौतरफा हमला कर दिया है और गिरिराज सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर गई है। दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरू में गिरिराज सिंह के पुतला जलाया गया है। वहीं दिल्ली में प्रदर्शन बेकाबू होने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाई हैं।

आपको बताते चलें कि दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह के घर के बार प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक ये प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस जब हालात को काबू करने के लिए आई तो उसपर अंडे और टमाटर फेंके गये। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घसीट-घसीट कर मारा और गिरफ्तार कर संसद मार्ग थाने ले गई।

क्या था गिरिराज का विवादास्पद बयान

गिरिराज सिंह ने बिहार के हाजीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती तो क्या पार्टी उस महिला का नेतृत्व स्वीकार करती। गिरिराज ने कहा कि सानिया गांधी गोरी चमड़ी की वजह से कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। गिरिराज यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और उनकी तुलना मलेशियाई विमान कर दी। उन्होंने कहा कि सदन का पूरा सत्र खत्म हो गया पर राहुल गांधी मलेशियाई विमान की तरह गायब ही रहे। जैसे विमान का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है ठीक वैसे ही राहुल गांधी का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+