शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बताया- पैराशूट उम्मीदवार

नई दिल्ली। बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है। क्योंकि उनको पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ रहा है। छपरा जिला के कांग्रेस नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का समूह पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दिया और उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की। शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में पोस्टर भी लिए थे।

Congress workers protest against Shatrughan Sinha and seeking cancellation ticket from Patna Sahib

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद हैं। साल 2009 और 2014 में वे बीजेपी की टिकट से चुनाव मैदान में उतरे थे और दोनों बार ही उनकी जीत मिली थी। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिए हैं। कांग्रेस ने उनको पटना साहिब से ही उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2019: आखिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से परहेज क्यों है?

विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा को पैराशूट उम्मीदवार बताया है। मतलब कुछ दिन पहले पार्टी ज्वाइन की और उनको टिकट भी मिल गया। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना उनसे राय बात किए इनको उम्मीदवार बना दिया गया है। यहीं नहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि आरजेडी चीफ लालू यादव के कहे अनुसार इनको इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है और कांग्रेस इनको टिकट बेचा है।

वहीं बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इन विरोधियों में से केवल एक नेता जो छपरा से हैं, जबकि बाकी लोगों का पता नहीं है। ना ही विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को कभी कांग्रेस ऑफिस में देखा गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये सब बीजेपी की ओर से भेज गए लोग हैं ताकि किसी भी तरह से लोगों के बीच में कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा की जाए। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिए जाने का फैसला कांग्रेस हाईकमान ने किया है।

यह भी पढ़ें- बिहार की पटना साहिब सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+