मध्य प्रदेश: नगमा के करीब जाने के लिए कांग्रेसियों में चले लात-घूंसे
Recommended Video

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रचार के लिए पहुंचीं कांग्रेस नेता नगमा के स्टेज पर उस पर हंगामा हो गया, जब उनके करीब जाने के लिए कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खूब धक्का-मुक्की और मारपीट तक हुई। किसी तरह से सीनियर नेताओं ने बीच बचाव किया और समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। तब कहीं जाकर नगमा की सभा हो सकी।

नगमा को भी बहस
फिल्मी दुनिया से राजनीति में आई नगमा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस हुई। सोमवार को प्रचार के लिए पहुंची नगमा का बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगमा का स्वागत करना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों के स्वागत के बाद बाकी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए और आपस में ही भिड़ गए। यहां तक कि नगमा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी खरी-खोटी सुना दी।

नगमा को भा आया गुस्सा
नगमा के समझाने के बावजूद जब हंगामा होता रहा तो नगमा को भी गुस्सा आ गया। नगमा ने एक नेता के हाथ से माइक छीनकर सभा को संबोधित करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। नगमा कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं।

नगमा का शिवराज सरकार पर निशाना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, करेरा, डबरा में सभा कर नगमा ने कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह और भाजपा की जमकर आलोचना की और मध्य प्रदेश की सरकार को हर मोर्चे पर नाकामयाब बताया। नगमा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान राज्य में विकास को लेकर सिर्फ झूठ फैला रहे हैं, वो जितनी भी जगहों पर गई हैं, वहां कहीं भी ऐसी सड़क नहीं हैं, जो टूटी हुई ना हो और आप वक्त से पहुंच सकें।












Click it and Unblock the Notifications