PHOTO: प्रियंका के महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, बोले- 'इंदिरा इज बैक'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतार कर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस का परचम फहराने के लिए राहुल गांधी का ये मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। राहुल गांधी के इस कदम से अन्य राजनीतिक दलों में जहां बेचैनी देखने को मिल रही है, तो वहीं पार्टी और कार्यकर्ताओं में प्रियंका की एंट्र्री के बाद खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यूपी में कई जगहों पर कार्यकर्तों ने प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने पर जश्न मनाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने पोस्टरों पर प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बता दिया। इतना ही नहीं इन पोस्टर्स में 'इंदिरा इज बैक' भी लिखवाया गया है।

Congress workers celebrated on priyanka gandhi being General Secretery of UP East

प्रियंका गांधी को यूपी में कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर खुशी जताई। इसके अलावा लखनऊ और अमेठी में पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के पोस्टर लहराते नजर आए।

Congress workers celebrated on priyanka gandhi being General Secretery of UP East

इन पोस्टर्स पर लिखा है, 'इंदिरा इज बैक', भ्रष्टाचार रूपी असुरों का संहार करने के लिए मां दुर्गा का अवतार प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। पोस्टर में सबसे पहले महिषासुर मर्दनी की तस्वीर छपी है। उसके आगे इंदिरा गांधी और फिर नीचे बड़ी सी प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर को कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल अवस्थी और केडी दीक्षित छपवाया है।

Congress workers celebrated on priyanka gandhi being General Secretery of UP East

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने पर कांग्रेसी नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि, यह राहुलजी का एक बेहतरीन कदम है। बीजेपी हताश है, इसपर आश्चर्य नहीं होना चाहिए। यह निर्णय ऐसा है जिसका संभावना हमेशा से जताई जा रही थी। मुझे लगता है हम सबको चुनाव से पहले और सरप्राइज का इंतजार करना चाहिए।

Congress workers celebrated on priyanka gandhi being General Secretery of UP East

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने अमेठी में कहा कि कांग्रेस के लिए अच्छा दिन है, राहुल गांधी जी ने अच्छा संदेश दिया। राहुल गांधी जी को प्रियंका गांधी के रूप में एक बेहतरीन सारथी मिल गया है। निश्चित रूप से हमें यकीन है कि उत्तर प्रदेश में भी हम जीतेंगे और देश में 2019 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगे।

Congress workers celebrated on priyanka gandhi being General Secretery of UP East

'बैकफुट पर नहीं खेलेगी कांग्रेस'
राहुल ने कहा कि कांग्रेस बैकफुट पर कहीं नहीं खेलने वाली। कांग्रेस पार्टी फ्रंट फुट पर खेलेगी। कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा के लिए लड़ रही है, चाहे प्रियंका हो चाहे ज्योतिरादित्य सिंधिया हों, दोनों कांग्रेस पार्टी के बहुत पावरफुल नेता हैं।

Congress workers celebrated on priyanka gandhi being General Secretery of UP East

महागठबंधन पर राहुल ने कहा कि मायावती जी और अखिलेश जी का मैं पूरा आदर करता हूं कि उन्होंने अपना गठबंधन बनाया और हम तीनों का लक्ष्य बीजेपी को हराने का है। मायावती जी और अखिलेश जी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, प्यार है। हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ना है तो हम उत्तर प्रदेश में पूरे दम से लड़ेंगे। अगर वो बातचीत कराना चाहते हैं तो कोई प्रॉब्लम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+