अमेठी में कांग्रेसियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई

Congress-Bjp
अमेठी। एक तरफ स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी की पीए के बीच झड़प और दूसरी तरफ कांग्रेसियों का कहर। जी हां अमेठी खुद अपनी कहानी पोलिंग के दौरान बयां कर रहा है। यहां पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज के पास भाजपा के एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की। खास बात यह है कि पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही।

पुलिस के मूक दर्शक बनकर खड़े रहने का सबसे बड़ा कारण है इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा होना, लेकिन ऐसी स्थ‍िति में कांग्रेस की यह सीट बच भी पायेगी, इस पर सवा उठने लगे हैं।

अमेठी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास का सपोर्ट कर रहे आप नेता दिलीप पांडे ने पोलिंग के दौरान अव्यवस्था का दावा करते हुए कहा है कि अमेठी में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। आप नेता ने कहा कि यहां का जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अध‍िकारी एक पार्टी के लिये काम कर रहे हैं।

वहीं कुमार विश्वास और स्मृति ईरानी ने मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग होने की आशंका व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग से शिकायतें की हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका गांधी की पर्सनल असिस्टेंट कई पोलिंग बूथ पर जाकर गड़बड़ी फैलाने का काम कर रही हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व पत्रकार आशुतोष ने कहा है कि अमेठी में तो ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग का कोई अस्त‍ित्व ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+