काउंटिंग में हुई गड़बड़ तो कांग्रेस उठाएगी सवाल, बनाया खास प्लान, कार्यकर्ताओं से कहा- तुरंत भेजें वीडियो

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस ने मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी को लेकर दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी को सजग रहना है और अगर उनको कोई धांधली नजर आती है तो वो उसका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर भेजें। कांग्रेस ने इसको लेकर पूरी तरह से एक लीगल टीम तैयार की है।

कांग्रेस ने मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी को लेकर खास तैयारी की है। कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा, "यह जनता का चुनाव है। जैसा कि हमने पिछले कुछ हफ्तों में देखा है, भाजपा और उनके नेताओं ने बार-बार नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन किया, संविधान को बदलने और भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की बात खुलेआम कही। भाजपा के इस नैतिक रूप से भ्रष्ट आचरण के कारण ही हमें कल मतगणना के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Lunch With Rahul Gandhi Tejashwi Yadav

पत्र में कांग्रेस ने आगे लिखा, "हम कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता से अपील करते हैं कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकलें. हम घर से टीवी समाचार देखने और परिणाम देखने के बजाय, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे जिला कांग्रेस कार्यालयों और राज्य कांग्रेस मुख्यालयों में पहुंचकर हमारे वोटों की सुरक्षा में पार्टी के प्रयासों में मदद करें।"

दिल्ली में निगरानी केंद्र
पत्र में कांग्रेस ने कहा कि हम राज्य प्रभारियों से अनुरोध करते हैं कि वे कांग्रेस कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें। कांग्रेस ने कहा, "कृपया पार्टी कार्यकर्ताओं को उन जगहों पर ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी करें जहां मतगणना में कोई समस्या हो। हमने दिल्ली में एक निगरानी केंद्र शुरू किया है जो 24 घंटे काम करेगा। अगर आपको कभी भी लगता है कि मतगणना केंद्र पर कुछ संदिग्ध हो रहा है, तो कृपया उसे अपने फोन पर रिकॉर्ड करें और तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर वीडियो भेजें। हमने ऐसी किसी भी विसंगति पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एक विशाल कानूनी टीम का गठन किया है।"

कांग्रेस ने एक बयान में कहा, "मतगणना प्रक्रिया के दौरान सभी संभावित व्यवधानों और कदाचारों को रोकना होगा। यह चुनाव हमारे संविधान का भाग्य तय करेगा। ऐसे में अगले 24 घंटों के लिए सतर्क रहना होगा। कांग्रेस ने वीडियो भजने लिए नंबर भी जारी किया है। पार्टी ने +91 7982839236 और +91 9560822897 पर मतगणना से जुड़ी किसी भी विसंगति को लेकर सूचित करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+