गुजरात में बोले राहुल गांधी- 'भाजपा ने मेरी पिटाई कर-कर के आंखें खोल दीं'

अहमदाबाद। भारत में हर 24 घट में 30 हजार युवक नौकरी के बाजार में आते हैं लेकिन सरकार सिर्फ 450 लोगों को नौकरी दे पाने में सफल हो पाती है, जबकि चीन में 50,000 लोगों को नौकरी दी जाती है। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने गुजरात मं एक रैली के दौरान कही। उन्होंने राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बहाने काम नहीं करते। राहुल ने कहा कि अगर अगले 5-10 सालों में भारत रोजाना 30 से 40 हजार युवकों को रोजाना नौकरी नहीं देगा तो गुस्से को कोई रोक नहीं सकता। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार का रिकॉर्ड इस सरकार से बेहतर है। रोजगार देने के मसले पर राहुल ने कहा कि हमारी सरकार का रिकॉर्ड 10 में से 5 लोगों को नौकरी देने का रिकॉर्ड है।

गुजरात में बोले राहुल गांधी- 'भाजपा ने मेरी पिटाई कर-कर के आंखे खोल दीं'

गुजरात विधानसभा मद्देनजर चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने कहा कि एक नेता का दायित्व होता है कि वो अगले 5-10 साल आगे देखे, जोर आजमाइश करके नियम लागू कराना नहीं, जिससे जनता रोने लगे। राहुल ने कहा कि हमारा सिस्टम खोज को खत्म कर रहा है,लेकिन आप इसे खत्म ना करें। ब्यूरोक्रेसी ऐसा करती है, गृह मंत्रालय भी ऐसा करता है। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं कि 50 लोग आपको पीछे खींचने में लग जाते हैं। राहुल ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि मैं देश से बीजेपी को खत्म करना चाहता हूं, वो कह सकते हैं।

राहुल ने कहा कि मेरा परिवार गांधी जी के वसूलों की इज्जत करता है। जब मैंने अपने पिता के हत्यारे प्रभाकरण का शव देखा था, तो मुझे बुरा लगा था। जब मैंने यह बात प्रियंका को बताया तो उसने कहा कि उसे भी बुरा लगा। राहुल ने कहा कि भाजपा ने मेरी बहुत मदद की। 2014 के चुनाव जो हम हारे, उससे फायदेमंद चीज नहीं हो सकती। मेरी पिटाई कर कर के उन्होंने मेरी आंखे खोल दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+