नागरिकता बिल के पक्ष में शिवसेना की वोटिंग से कांग्रेस हाईकमान नाराज
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में लोकसभा में हुए वोटिंग के दौरान शिवसेना ने समर्थन में वोटिंग की। शिवसेना द्वारा नागरिकता बिल के पक्ष में वोटिंग किए जाने से कांग्रेस हाईकमान में नाराजगी है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे लेकर शिवसेना से नाराज है।

गौरतलब है कि नागरिकता बिल पर शिवसेना ने अपना रूख बदलते हुए नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में वोट डाले। पार्टी मुखिया उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं हो जाती, हम समर्थन नहीं करेंगे। ठाकरे ने कहा कि नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उनके शक दूर होने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications