जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स एलायंस के साथ मिलकर डीडीसी चुनाव में उतरेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने जिला विकास परिषद चुनाव (डीडीसी चुनाव) लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला के बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस सेक्युलर दलों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में डीडीसी का चुनाव लड़ेगी, ताकि प्रदेश में बीजेपी को पराजय संभव हो सके। इससे कांग्रेस के प्रदेश में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए संकल्पित गुपकर घोषणा में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

Gupkar

गौरतलब है जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त होने और केंद्रशासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठन के बाद जिला विकास परिषद चुनाव (डीडीसी) राज्य में पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि है, जिसमें कश्मीरी राजनीतिक दलों का पीपुल्स एलायंस के साथ अब कांग्रेस चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अभी अभी बिहार विधानसभा में कांग्रेस को पटखनी का सामना करना पड़ा है। डीडीसी चुनाव राज्य में पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त होने के बाद होने वाली पहली राजनीतिक हलचल है।

Gupkar

दरअसल, हाल ही में पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर घोषणा के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि कांग्रेस पीपुल्स एलांयस गठबधन में शामिल है और कांग्रेस के साथ सभी कश्मीर राजनीतिक मिलकर डीडीसी चुनाव लड़ेंगे। जम्मू-कश्मीर में डीडीसी का चुनाव आगामी 22 नवंबर से 19 नवंबर के बीच 8 चरणों में आयोजित किया जाएगा और मतगणना 2 दिसंबर को होगी।

Gupkar

उल्लेखनीय है गत शनिवार को जम्मू और कश्मीर में जिला विकास परिषदों के चुनाव में राज्य की सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। गुपकर घोषणा के लिए गठित पीपुल्स गठबंधन के नेता सज्जाद लोन ने बताया था कि जम्मू में बहुत सारे डेलीगेशन और राजनीतिक दलो से बातचीत के बाद मीटिंग में डीडीसी चुनाव लड़ने को लेकर फैसला लिया गया और सभी राजनीतिक दल मिलकर चुनाव उतरेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+