जब क्रिकेटर की पत्नी से हुई बदसलूकी, खिलाड़ी ने रईसजादे को स्टैंड्स में घुसकर पीटा, भिजवाया जेल?

cricketer News: बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे बड़े ग्लोबल आइकन शाकिब अल हसन इस सीजन आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन शाकिब ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 14,000 से ज्यादा रन और 700 विकेट लेकर वह इतिहस रचने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं।

लाइव मैच में पत्नी से हुई थी बदसलूकी (cricketer News)

अपने शानदार खेल के अलावा परिवार की गरिमा के लिए कानून और करियर की परवाह किए बिना किसी भी हद तक जाने के लिए जाने जाते हैं। साल 2014 में जब शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में मैच के दौरान बारिश की वजह से खेल रुका हुआ था। स्टैंड्स में शाकिब की पत्नी उम्मे अहमद शिशिर भी मौजूद थीं। मैच के बीच में ही एक रईसजादे (एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे रिहाद) ने शिशिर के साथ बदसलूकी की।

cricketer wife 1

खबर मिलते ही गुस्से से लाल हो गए थे शाकिब

खबर मिलते ही शाकिब अपना आपा खो बैठे और सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टैंड्स में जा पहुंचे। उन्होंने वहां सरेआम उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने बांग्लादेश में हड़कंप मचा दिया था। मामला केवल मारपीट तक सीमित नहीं रहा। शाकिब के कड़े रुख के बाद बांग्लादेश पुलिस ने आरोपी रिहाद को गिरफ्तार कर लिया। एक रसूखदार बिजनेसमैन का बेटा होने के बावजूद कानून को शाकिब के गुस्से और तथ्यों के आगे झुकना पड़ा।

इंग्लैंड में मुलाकात और 2 साल का अफेयर

शाकिब और उम्मे की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2010 में इंग्लैंड के एक होटल में हुई थी। जब शाकिब वहां काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। उम्मे अहमद शिशिर एक अमेरिकी नागरिक हैं और उन्होंने मिनेसोटा से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2012 में शादी की।

शाकिब के करियर पर एक नजर

टेस्ट: 71 मैचों में 4,609 रन और 246 विकेट।

वनडे: 247 मैचों में 7,570 रन और 317 विकेट।

वर्ल्ड कप 2019: 606 रन और 11 विकेट लेकर उन्होंने एक ही विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+