मेगा मोदी शोः कांग्रेस ने उठाये अमिताभ पर सवाल, भाजपा ने मेंटल कहा
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो साल पूराा होने पर दिल्ली के इंडिया गेट पर 28 मई को महाजश्न 'जरा मुस्करा दो' का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी अमिताभ बच्चन करने वाले हैं , ऐसा सुनते ही कांग्रेस भड़क गई है। इसने इस बात के लिए भाजपा पर जमकर वार किया है।
पनामा लीक्स पर अमिताभ बच्चन ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
कांग्रेस ने कहा कि जो इंसान पनामा पेपर लीक्स और टैक्स चोरी के इल्जामों से घिरा है वो भला सरकारी कार्यक्रम की मेजबानी कैसे कर सकता है, ये बीजेपी की दोहरी नीति का हिस्सा है, वो एक तरफ पाक-साफ बनती हैं और दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का साथ देती है। हद है कि पीएम मोदी इल्जामों में घिरे इंसान के साथ मंच साझा करेंगे।
तो भईया बच्चन की नवासी आराध्या पढ़ेगी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में?
जिस पर बीजेपी भी भड़क गई है, उसने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अमिताभ बच्चन का कार्यक्रम में आना और पनामा पेपर लीक्स मामला दो अलग-अलग मुद्दे हैं जिन्हें एक करने का कोई मतलब नहीं है। अभी जांच चल रही है और अभी कुछ भी साबित नहीं हुआ है। कांग्रेस की तो आदत है कुछ ना कुछ बोलने की, उसके पास कोई मुद्दा तो है ही नहीं इसलिए वो मेंटल होकर अनाप-शनाप बातें कर रही हैं।
अमिताभ ने की थी राजनीति से तौबा लेकिन राजनेताओं से नहीं, देखें तस्वीरें
तो वहीं इसी बीच टाइम्स नाउ से बातें करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी अपनी स्थिति क्लियर की है, उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार के कार्यक्रम को होस्ट नहीं कर रहा मैं तो बस एक छोटे से सेगमेंट का हिस्सा हूं, जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ..से जुड़ा हुआ है, शायद इस कार्यक्रम को होस्ट आर माधवन करेंगे।
अमिताभ की इस बात का समर्थन अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर और परेश रावल ने भी किया है। मालूम हो कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अमिताभ बच्चन ब्रांड एंबेसडर भी हैं।













Click it and Unblock the Notifications