गढ़चिरौली नक्सली हमला: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- भारत को सुरक्षित रखने के दावे खोखले
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को नक्सलियों द्वारा आई़डी ब्लास्ट और 15 पुलिस जवान की मौत पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया और आईडी ब्लास्ट कर वाहन को उड़ा दिया। जिसकी वजह से वजह से उसमें बैठे 15 पुलिस जवानों शहीद हो गए हैं जबकि 10 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

इस नक्सली घटना को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच साल में हुए नक्सलि हमले में 390 जवान शहीद हो चुके हैं, यही तो मोदी सरकार की सुरक्षित इंडिया की योजना है। इसके अलावा सुरजेवाला ने कहा कि सी-60 कमांडो पर हुए इस नक्सली हमले की हम निंदा करते हैं। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी नक्सली हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पुलवामा से कोई सबक नहीं सीखा गया है। अहमद पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक बार फिर से आतंकवादियों ने हमारे जवानों के काफिले को निशाना बनाया है। स्पष्ट्र रूप से पुलवामा हमले के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को इस विफलता के लिए कार्रवाई और जवाबदेही की जरूरत है न कि जुमलों और व्याख्यानों की। बता दें कि इस घटना में 15 पुलिस जवानों समेत कुल 16 लोगों की मौत हुई है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर वाहन को ही उड़ा दिया।
यह भी पढ़ें- गढ़चिरौली नक्सली हमले पर महाराष्ट्र के डीजीपी का बयान-देंगे मुंहतोड़ जवाब












Click it and Unblock the Notifications