दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को किया सस्पेंड, पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने दिल्ली के अपने दिग्गज नेता के खिलाफ ही कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पूर्व सांसद महाबल मिश्रा से नाराज चल रही कांग्रेस ने शुक्रवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने अपने एक बयान में दिया है। पीसी चाको के मुताबिक पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वह दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम कर रहे थे।

Congress suspends Former MP Mahabal Mishra from the Party for anti-party activities regard to Delhi elections

बता दें कि कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा ने 13 जनवरी को आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली की द्वारका सीट से टिकट दिया है। महाबल मिश्रा पर आरोप है कि वह अपने बेटे को जिताने के लिए काम कर रहे थे। गौरतलब है कि विनय मिश्रा ने भी सोनिया की कांग्रेस का हाथ छोड़कर केजरीवाल की झाड़ू थामा था। लेकिन, केजरीवाल को 24 घंटे भी नहीं लगे और उन्होंने उनको उनके पिता की परंपरागत सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला कर लिया।

पिछला तीन चुनाव हार चुके हैं महाबल मिश्रा
2009 में पश्चिमी दिल्ली से सांसद चुने गए थे। जबकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर की वजह से वे क्रमश: तीसरे और दूसरे स्थान पर रहे। पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में उनपर द्वारका सीट के लिए दांव लगाया, लेकिन केजरीवाल की लहर में वे उसमें भी फेल रहे। बिहार के मधुबनी जिले में जन्मे महाबल मिश्रा 1997 में पहली बार दिल्ली की डाबरी सीट से पार्षद चुने गए थे। लेकिन, एक साल बाद ही 1998 के विधानसभा चुनाव में उन्हें नसीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक बना दिया। बाद में वह 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में लगातार द्वारका से विधायक चुने जाने में कामयाब रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+