सोनिया के मना करने के बाद भी दिल्ली की सड़कों पर शुरु हुआ तमाशा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश होना है। लेकिन कांग्रेस के समर्थक बड़ी संख्या में सड़को पर उतर आये हैं। सोनिया गांधी के घर के बाहर अकबर रोड पर हजारों की संख्या समर्थक सड़क पर उतर आये हैं। बड़ी संख्या में आये समर्थक अपने सिर पर रायबरेली का पट्टा बांध कर आये हैं।

19 दिसंबर पहले भी मुश्किल लेकर आया है गांधी परिवार के लिए

Congress supporters in Huge numbers gathered on the roads of Delhi to Support Sonia and Rahul

गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि वह किसी भी तरह का ड्रामा या तमाशा नहीं चाहती हैं। ऐसे में सोनिया की चेतावनी के बावजूद जिस तरह से बड़ी संख्या में समर्थक जुट रहे हैं माना जा रहा है कि कांग्रेस अपनी नीति को बदल सकती है।

दोनों नेता आज दोपहर तकरीबन 3 बजे पटियाला कोर्ट में पेश होंगे। वहीं याचिकाकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि वह गांधी को जेल भेजवा कर रहेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सिर्फ बदले की राजनीति है और यह सब पीएमओ ऑफिस के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी को सुरक्षा और गाड़ी दी गयी है जो दर्शाता है कि सरकार उन्हें पूरी मदद दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+