सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर के कथित तौर पर विवादित भाषण को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ यह विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए भाषण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह भाषण मेरे युवा और ऊर्जावान साथी अनुराग ठाकुर ने दिया है, इसे जरूर सुना जाना चाहिए। इसमे तथ्य, विनोद और इंडिया गठबंधन की गंदी राजनीति का खुलासा है।

जिस तरह से पीएम मोदी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है उसके बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
वीडियो में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का लोकसभा में दिया गया विवादित भाषण है। वरिष्ठ सांसद चरणजीत सिंह चन्नी जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया है।
अपने पत्र में चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमे से अनुराग ठाकुर के भाषण में जिन टिप्पणियों को सदन की कार्रवाई से हटा लिया गया है उसे भी शेयर किया है। चन्नी ने कहा कि यह देखना चौंकाने वाला है कि प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर हटाए गए अंशों को पूरे भाषण के साथ ट्वीट किया था।
बता दें कि मंगलवार को सदन में उस वक्त विवाद तब शुरू हुआ जब ठाकुर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बजट तैयार करने वालों में ओबीसी और दलितों की अनुपस्थिति को लेकर बहस हुई। ठाकुर ने अपनी बातचीत के दौरान राहुल की जाति का उल्लेख किया था।
अपने पत्र में चन्नी ने संसदीय नियमों का हवाला देते हुए तर्क दिया कि हटाए गए शब्दों को सोशल मीडिया की पोस्ट में शामिल करना विशेषाधिकार का हनन और सदन की अवमानना है।
उन्होंने मांग की कि मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू की जाए। चन्नी ने लिखा यह स्पष्ट रूप से विशेषाधिकार का हनन और सदन की अवमानना है। जिस तरह से अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर बयान दिया उसके बाद लोकसभा में काफी हंगामा हुआ।
This speech by my young and energetic colleague, Shri @ianuragthakur is a must hear. A perfect mix of facts and humour, exposing the dirty politics of the INDI Alliance. https://t.co/4utsqNeJqp
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2024
Charanjit Singh Channi submits privilege notice against PM Modi sharing video link of Anurag Thakurs controversial speech in Lok Sabha @DeccanHerald pic.twitter.com/HJthKkMb71
— Shemin (@shemin_joy) July 31, 2024












Click it and Unblock the Notifications