तेलंगाना में AIMIM के साथ कांग्रेस की बढ़ रही करीबी, जानिए क्या है खास रणनीति
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में नई रणनीति को तैयार करने में जुट गई है। पार्टी उन क्षेत्रों में काम कर रही है जहां पर उसकी स्थिति कमजोर है। खासकर ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है।
कांग्रेस पार्टी एआईएमआईएम के साथ भी चुनाव की रणनीति के तहत करीबी बनाती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस समय लंदन में हैं, उन्होंने आईएमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को पोर्ट ऑफ लंदन अथॉरिटी के साथ आधिकारिक चर्चा के लिए न्योता दिया है। इस क्षेत्र में मूसी नदी के विकास को लेकर चर्चा हो सकती है जोकि हैदराबाद से होकर बहती है।

पोर्ट ऑफ लंदन के अधिकारियों ने इस दौरान टेम्स नदी के किनारे विकास कार्यों, इंजीनियरिंग प्रतिक्रिया, निवेश, राजस्व प्रबंधन सहित दशकों से यहां प्रयोग में लाई जा रही सर्वोत्तम प्रथाओं का इतिहास पेश किया गया। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि रेड्डी और ओवैसी लंदन के शहरी लेआउट और विकास कार्यों का अध्ययन करने के लिए शार्ड बिल्डिंग पहुंचे और यहां का दौरा किया।
गौर करने वाली बात है कि रेवंत रेड्डी 119 विधानसभा सीट से बहुत ही कम मतों से जीते थे। ऐसे में रेड्डी को पता है कि किसी भी तरह की राजनीतिक चूक उनके राजनीतिक करियर को संकट में डाल सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी उस खतरे को भी डालना चाहती है जिसमे विधायकों के दलबदल की संभावना बन सकती है। यही वजह है कि रेड्डी ओवैसी की पार्टी के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहते है।
बता दें कि ओवैसी की पार्टी के 7 विधायक बीआरएस के सहयोगी हैं। वर्ष 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद ओवैसी ने खुद की पार्टी को बीआरएस के साथ जोड़ा था। ऐसे में रेवंत रेड्डी आगामी लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications