पुरी श्रीमंदिर के चारों द्वार खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने 'संकीर्तन सत्याग्रह' शुरू किया
पुरी श्रीमंदिर और रत्न भंडार के चारों द्वार भक्तों के लिए खोले जाने की मांग ओडिशा की कांग्रेस इकाई लगातार कर रही है। अब इस मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 'संकीर्तन सत्याग्रह' शुरू किया। इसके अलावा कांग्रेसियों ने राज्य भर की नगर पालिकाओं और एनएसी पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कांग्रेस भवन के सामने पवित्र त्रिमूर्ति की मूर्तियां रखकर सत्याग्रह किया। वहीं शहर इकाई ने श्रीमंदिर के सिंहद्वार के सामने जुटकर सकीर्तन प्रदर्शन किया।
संकीर्तन प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा हमारी मुख्य मांग पुरी श्रीमंदिर के चारों द्वार को फिर से खुलवाने की है ताकि सिंहद्वार पर भक्तों की लगने वाली भारी भीड़ से बचा जा सके।
उन्होंने कहा मंदिर के चारों द्वारा खुले ना होने के कारण श्रद्धालुओ को बड़ी संख्या में लगी लंबी कतारों में खड़े होकर परेशानी झेलने को मजबूर हैं। इसके अलावा हमारी दूसरी मांग रत्न भंडार को खोलकर उसमें रखे रत्नों और आभूषणों की गिनती की जाए।
कांग्रेस ने दावा किया कि हम जानते हैं कि रत्न भंडार की चाबियों का गायब होना ओडिशा सरकार द्वारा इन्वेंट्री के दौरान जांच से बचने के लिए किया गया एक नाटक था। इसलिए, हम लाखों जगन्नाथ भक्तों के लिए रत्न भंडार के अंदर के आभूषणों को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।
गौरतल है कि इससे पहले ओडिशा कांग्रेस ने 16 अक्टूबर को पुरी में इस मुद्दे को लेकर एक रैली की थी और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख को ज्ञापना सौंपा था। जिसमें मंदिर को चारों द्वारा खोलने का मांग की थी लेकिन इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार 9 नवंबर को मजबूरी में आकर ये सकीर्तन प्रदर्शन अपनी मांगों के लिए किया।












Click it and Unblock the Notifications