VIDEO: जब Covid-19 का फुल फॉर्म नहीं बता पाए डॉक्टर संबित पात्रा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा उस वक्त मुश्किल में फंस गए जब टीवी डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने उनसे COVID-19 का फुलफॉर्म पूछ लिया। कांग्रेस प्रवक्ता के इस सवाल पर संबित पात्रा भड़क गए और बोले कि यहां क्या यही सब होगा? संबित पात्रा ने कहा कि वे हरगिज नहीं बताएंगे, क्या यहां सामान्य ज्ञान का टेस्ट हो रहा है।
Recommended Video

फुल फॉर्म नहीं बता पाए पात्रा
वहीं, संबित पात्रा के जवाब पर रोहन गुप्ता ने कहा, ' नेशनल टीवी पर एक डॉक्टर साहब COVID-19 का फुल फॉर्म नहीं बता पा रहे हैं, ये इनकी गंभीरता है। वहीं, संबित पात्रा बार-बार कहते रहे कि कोरोना बोलने पर उनको समझ नहीं आ रहा है। रोहन गुप्ता ने संबित पात्रा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि ये कितना सीरियस हैं। रोहन गुप्ता ने कहा कि COVID-19 का फुलफॉर्म कोरोनावायरस डिजीज है। कांग्रेस ने प्रवक्ता ने कहा कि इनको COVID19 का फुलफॉर्म नहीं पता है और ये इसको लेकर गंभीरता की बात कर रहे हैं।
यूजर्स कहा- संबित पात्रा नाम के ही डॉक्टर
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के रीएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'संबित पात्रा के पीछे क्यों पड़े हो भाई?' कुछ लोगों ने कहा कि संबित पात्रा केवल नाम के ही डॉक्टर हैं, जबकि कुछ ने कांग्रेस प्रवक्ता के सवाल पर आपत्ति जताई कि ऐसे सवाल का क्या मतलब बनता है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये सीरियस डिबेट है?'

5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? गौरव वल्लभ ने पूछा था
ये पहला मौका नहीं है जब संबित पात्रा को किसी डिबेट में ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले न्यूज चैनल पर अर्थव्यवस्था को लेकर हुई एक डिबेट में संबित पात्रा ने जैसे ही कहा कि केंद्र सरकार पांच ट्रिलियन इकॉनोमी का लक्ष्य हासिल करेगी तो कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पूछ लिया था कि पहले बताइए 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। दोनों नेताओं की इस बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लिखा था कि अब कांग्रेस को भी अपना संबित पात्रा मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications