कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, TV डिबेट के दौरान पड़ा दिल का दौरा, BJP नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखी यह बात

नई दिल्ली। कांग्रेस के तेज तर्रार नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 5 बजे शाम में राजीव कांग्रेस की ओर से टीवी शो के डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। शो के दौरान राजीव त्यागी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर नीचे गिर गए। उन्हें फौरन गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Rajiv Tyagi Passes Away : टीबी डिबेट के दौरान आया हर्ट अटैक | Congress spokesperson | वनइंडिया हिंदी
    congress spokesperson Rajiv Tyagi passes away in Live TV Show, BJP Leader Sambit Patra expressed condolences.

    कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर गहरा शोक जताया है। पार्टी ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताई। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि राजीव त्यागी एक पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है। सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी राजीव त्यागी के निधन से बेहद दुख है।

    बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राजीव त्यागी के निधन पर गहरी संवेदना जताई। संबित पात्रा भी राजीव त्यागी के साथ उनके आखिरी डिबेट शो में मौजूद थे। संबित ने ट्वीट कर लिखा कि -विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता और मेरे मित्र श्री राजीव त्‍यागी हमारे साथ नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। संबित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जीवन बहुत ही अनिश्चित है । हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

    राजीव त्यागी ने खुद ट्वीट कर लिखा था कि वो आज शाम 5 बजे टीवी शो के डेबेट में शामिल होंगे। राजीव त्यागी की निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+