कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने पीएम मोदी के समर्थकों को बताया 'बेवकूफ'
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर ये जंग दोनों पार्टियों के बीच जमीनी स्तर पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लड़ी जा रही है। अब कांग्रेस आईटी सेल की प्रभारी दिव्या स्पंदना ने एक ट्वीट किया है जिसको लेकर विवाद बढ़ सकता है। एक मीम पोस्ट करते हुए दिव्या स्पंदना ने पीएम मोदी के समर्थकों को Stupid (बेवकूफ) बताया है।

कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी ने मोदी समर्थकों को बताया बेवकूफ
दिव्या स्पंदना को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी बताया जाता है। दिव्या स्पंदना ने जो ट्वीट किया है उसमें पीएम मोदी की तस्वीर है और उसपर लिखा है, 'क्या आप जानते हैं? तीन में से एक मोदी समर्थक अन्य दो की तरह ही बेवकूफ हैं।' ये पहला मौका नहीं है जब दिव्या स्पंदना ने इस तरीके के ट्वीट किए हैं। सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण के बाद भी उन्होंने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था।
राहुल गांधी की बेहद करीबी हैं दिव्या स्पंदना
पिछले साल पीएम मोदी को लेकर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट पर कांग्रेस आईटी सेल की प्रभारी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज कराई गई थी। हाल के दिनों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग और भी तेज हुई है। दोनों तरफ के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के दौरान शब्दों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं।

दिव्या स्पंदना के ट्वीट पर आ रही तीखी प्रतिक्रियाएं
दिव्या स्पंदना के देर रात किए गए इस ट्वीट पर भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने जवाब में लिखा, क्या आप जानती हैं कि तीन में से तीन राहुल गांधी के समर्थक उतने ही बेवकूफ हैं जितने राहुल।' एक अन्य यूजर ने जवाब में लिखा, 'मतलब जो भारतीय मोदी को सपोर्ट करता है वह बेवकूफ है, अंगूर ना मिले तो अंगूर खट्टे। मतलब जिन्होंने मोदी को वोट दिया वे बेवकूफ है? और आप उम्मीद करती होगीं कि इस साल वे आप को वोट दें।'
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!












Click it and Unblock the Notifications