'आइटम' वाले बयान पर बुरे फंसे कमलनाथ, अब महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक रैली में बीजेपी नेता इमरती देवी को आइटम कहा था, जिस पर राजनीतिक बवाल तेज हो गया है। भाजपा लगातार जहां उनपर इस टिप्पणी को लेकर निशाना साध रही है। वहीं चुनाव आयोग ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। हालांकि कमलनाथ इसपर खेद जता चुके हैं लेकिन अब महिला आयोग ने कांग्रेस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उनसे पूछा है कि वो कौन से आइटम हैं।

Rekha Sharma

Recommended Video

    Kamalnath के 'आइटम' वाले बयान Rahul Gandhi ने जताई नारादगी,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर कहा, 'यह बहुत ही गलत आचरण है और बाद में, उन्होंने कहा कि वह एक सूची से यह पढ़ रहे थे। मैं उनसे पूछना चाहती हूं, उसी सूची में उनका नाम कहां पर था? वह कौन से आइटम थे?' न्होंने कहा, 'यह उनके (कमलनाथ) लिए शर्मनाक है। यह व्यक्ति के चरित्र को दर्शाता है। माफी मांगने की बजाय, वह एक बेकार स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उनकी पार्टी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।'

    कमलनाथ के बयान को राहुल गांधी ने बताया दुर्भाग्‍यपूर्ण

    राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ के बयान पर असहमति जताई। राहुल ने कहा कि कोई भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता है। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहने पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भाषा पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरह से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं, उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी महिलाएं हमारी शान हैं. मैं ऐसी भाषा की सराहना नहीं करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+