BJP पर शशि थरूर ने किया मजेदार ट्वीट, 'अच्छे दिन' का मीम हुआ वायरल
नई दिल्ली, 29 जवनरी: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में आरपीएन सिंह के बीजेपी में जाने पर तगड़ा तंज कंसा था। उन्होंने कहा था कि उस दल में भी सब अपना सा है, कांग्रेस युक्त बीजेपी हो चुकी है। इसके बाद अब थरूर ने अब ऐसा ट्वीट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर ने मीम शेयर कर बीजेपी के अच्छे दिनों पर चुटकी ली है।

दरअसल, इन दिनों थरूर भारतीय जनता पार्टी पर काफी हमलावार हो रहे हैं। इसी कड़ी ने उन्होंने एक मीम शेयर कर बीजेपी के जमकर मजे लिए हैं। थरूर ने 'अच्छे दिन आएंगे' के नारे को एक बार फिर से जनता को याद लिया, लेकिन कुछ अलग अंदाज में।
जैसा की आप देख सकते हैं कि थरूर ने अपने पोस्ट में चार अलग-अलग तरह के सिरदर्दों के बारे में दिखाया है, जिसमें सबसे अंत में उन्होंने गंभीरता रुप से लाल रंग में पूरे दिमाग सहित गर्दन तक हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि 'अच्छे दिन' के इंतजार का नतीजा। बता दें कि साल 2014 में भाजपा का 'अच्छे दिन आएंगे' चुनावी नारा था, जिसके बाद विपक्ष लगातार इस नारे के लिए पार्टी पर तंज कसता रहा है।
वहीं इससे पहले शशि थरूर ने अमर जवान ज्योति को लेकर भी बीजेपी सरकार पर हमला किया था। वहीं हाल ही में थरूर का भाजपा के 'कांग्रेस मुक्त भारत' के नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा था कि अब यह 'कांग्रेस युक्त भाजपा' है। वहां भी सब अपने हैं।












Click it and Unblock the Notifications