एक्शन मोड में कांग्रेस आलाकमान, तीन नेताओं को भेजा जयपुर
नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगातार बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए कांग्रेस सोनियां गांधी ने तीन सीनियर कांग्रेसी नेताओं को जयपुर भेजा है। इसके अलावा इस दल में राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे भी भेजे गए हैं। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही है कि, राहुल गांधी ने सचिन पायलट से बात की है। उन्हें जयपुर वापस जाने के लिए मना रहे हैं।
Recommended Video

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन को राजस्थान पहुंचने को कहा है। दोनों ही नेता राजस्थान के पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे के साथ अशोक गहलोत के आवास पर होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे। सियासी संकट के बीच राहुल गांधी ने कमान अपने हाथ में ली है। रणदीप सुरजेवाला,अजय माकन और अविनाश पांडे के साथ सचिन पायलट भी चार्टर प्लेन से जयपुर जा रहे हैं।
सियासी घमासान के बाद राहुल गांधी ने सचिन पायलट से फोन पर बातचीत की है। राहुल गांधी ने सचिन पायलट को वापस जयपुर जाने के लिए कहा है। इसी बीच ये खबरें सामने आ रही हैं कि, कल सुबह 10 बजे अशोक गहलोत के आवास पर होने वाली बैठक को कैंसिल कर दिया गया है। उधर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने दावा किया है कि, कांग्रेस के सभी विधायक मेरे साथ संपर्क में हैं और राजस्थान में सरकार स्थिर है। अविनाश पांडे ने दावा किया कि उनकी विधायकों से बात हो गई है। दिल्ली गए कुछ विधायक अब जयपुर लौट आए हैं। भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश में है। लेकिन हम उसे सफल नहीं होने देंगे। अब सब ठीक है।
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में गहलोत और पायलट खेमे में शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी था। इस बीच 10 जुलाई को एसओजी ने सरकार को अस्थिर करने के मामले में डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा। ऐसे में सचिन खेमे का मानना है कि सीएम गहलोत ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। मौजूदा वक्त में सचिन पायलट और उनका समर्थन करने वाले करीब 13 विधायक दिल्ली में हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो न इस अपमान को बर्दाश्त करेंगे और न ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications