कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने सिर्फ 3.22 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज किया जारी

नई दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को खास नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। सरकार का दावा था कि ये पैकेज देश की जीडीपी का 10 प्रतिशत है। इसके बाद पांच चरणों ने वित्त मंत्री ने पैकेज की विस्तार से जानकारी दी। अब कांग्रेस ने आर्थिक पैकेज को लेकर सरकार पर निशाना साथा है। साथ ही मजूदरों की मौत को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

Recommended Video

    Modi Government के Economic Package पर Congress नेता Anand Sharma क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी
    anand sharma

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलान के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने आर्थिक पैकेज के 20 लाख करोड़ के होने का दावा किया था, लेकिन ये सिर्फ 3.22 लाख करोड़ का है, जो जीडीपी का 1.6 प्रतिशत है। वहीं इस आर्थिक पैकेज में मजदूरों और गरीबों के लिए कुछ नहीं है। अगर सरकार को उनकी फिक्र होती तो लोग सड़कों पर नहीं मर रहे होते। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से खड़े हुए संकट से निपटने के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप ही नहीं है, जिस वजह से वो लोगों की सिर्फ जुबानी मदद कर रही है। मौजूदा वक्त में देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है, ऐसे में वित्त मंत्री की हालत को वो समझ सकते हैं।

    राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
    आपको बता दें कि शनिवार को राहुल गांधी ने भी आर्थिक पैकेज को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा कि कोई बच्चा जब रोता है तो मां उसे लोन नहीं देती, बल्कि उसे चुप कराने का उपाय निकालती है, उसे ट्रीट देती है। सरकार को साहूकार नहीं, मां की तरह व्यवहार करना होगा।। कर्ज का पैकेज नहीं होना चाहिए था, बल्कि किसान, मजदूरों की जेब में तुरंत पैसे दिए जाने की आवश्यकता है। राहुल ने कहा कि डिमांड को स्‍टार्ट करने के लिए अगर हमने पैसा नहीं दिया तो बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+