दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- ये उनके अपने विचार हैं

पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत को लेकर जम्‍मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा ये उनके अपने व्‍यक्तिगत विचार है।

congress

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और सर्जिकल स्‍ट्राइक को लेकर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सवाल उठाए हैं। अभी जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्‍मू में हैं, उसी यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले क आज तक कोई रिपोर्ट नहीं जारी की गई और ना ही 2016 में सर्जिक स्‍ट्राइक का इतने सालों बाद भी कोई सबूत नहीं दिया गया है। वहीं दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस ने ये उनकी व्‍यक्तिगत राय कहते हुए किनारा कर लिया है।

कांग्रेस ने सोमवार को जारी किए बयान में कहा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं और कांग्रेस की स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया है और समर्थन करना जारी रखेगा।

बता दें कांग्रेएस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में केंद्र सरकार पर झूठ फैसले का भी आरोप लगाया था। उन्‍होंने सवाल उठाया कि इतने सालों बादआज त क संसद में सेना द्वारा 2016 में की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक की रिपोर्ट और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की रिपोर्ट क्‍यों नहीं पेश की गई। उन्‍होंने कहा हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि कर्मियों को एयरलिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी सहमत नहीं हुए। ऐसी चूक कैसे हुई? आज तक संसद के समक्ष पुलवामा पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई।

कांग्रेस नेता ने राजौरी के धननगर और जम्‍मू के नरवाल में हुए विस्‍फोट और आंतकी हमले की निंदा की। सिंह ने कहा जम्‍मू-कश्‍मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से फिर से टारगेट किलिं शुरू हो चुकी है।

Recommended Video

      Digvijaya Singh Surgical Strike पर क्या बोले जो Congress ने उनसे कस लिया किनारा ? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+