मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने पर कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, लिखे 'विश्वासघात' के किस्से
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने एक पोस्टरर जारी किया है। इस पोस्टर को 'विश्वासघात' नाम दिया गया है। इसमें मोदी सरकार को लेकर लोगों के भीतर व्यापत डर की व्याख्या की गई है। पोस्टर जारी करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि इन चार सालों में लोगों के अंदर डर बैइ और अविश्वास बैठ गया है। आम आदमी का भरोसा सरकार से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और सरकार लूट मचाने पर आमदा है। अशोक गहलोत ने कहा कि देश में हाहाकार मचा हुआ है और सरकार को इसकी जरा भी फिक्र नहीं है।

केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर कांग्रेस ने की 'हल्ला बोलने' की तैयारी
कांग्रेस का मानना है कि चुनाव का एक ही साल बचा है, इसलिए मोदी सरकार की जुमलेबाज़ियों और नाकामियों को जनता के बीच ले जाना उसकी ज़िम्मेदारी है। कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों और दावों पर एक वीडियो भी तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर कांग्रेस सरकार और खासकर प्रधानमंत्री से सवाल करेगी।
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम भी बीजेपी के मंत्रियों के गैर-जिम्मेदार बयानों को इकट्ठा कर रही है क्योंकि चौतरफा हमला करने की तैयारी है। कांग्रेस अधिवेशन में मोदी सरकार को लेकर पांच बुकलेट जारी की गई थीं। इन पांच बुकलेट को भी अपडेट करके कांग्रेस तेवर दिखाएगी। पार्टी इनके जरिए जनता के बीच मोदी सरकार की नाकामयाबियों को गिनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications