केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 6 प्रत्याशियों की नई लिस्ट
तिरवंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने 6सीटों के प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने जिन 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारीकी है उनमें कलपेट्टा से एडवोकेट टी सिद्धक, नीलांबुर से वी वी प्रकाश, थावनुर से फिरोज कुन्नूप्रामबिल और रइस, पट्टांबी से रइस मुक्कोली, कुद्रा से पी सी विष्णुनाथ और वेत्तियोरकावू से वीना नायर को चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर किया है ये वादा
बता दें मंगलवार को कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सरकारी नौकरी और शराब बंदी का वादा किया। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी ने घोषणा पत्र में किए गए वादे के विषय में बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा जनता के हित के लिए ही काम किया है, हमारे लिए राज्य का विकास और जनता का हित ही पहली प्राथमिकता है। हम सत्ता में आए तो हम सबसे पहले राज्य से शराब बंदी करेंगे। यही नहीं सरकारी नौकरी के लिए हर जिले में 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम युवाओं को रोजगार देने के लिए योजनाएं लागू करेंगे। हम कम से कम 5 वर्षों के लिए स्टार्टअप्स और नए उद्यमियों को कर में छूट भी प्रदान करेंगे।
डीएमके कांग्रेस के साथ लड़ रही चुनाव
बता दें अभी तमिलनाडु में AIADMK की सरकार है। इस चुनाव में AIADMK और भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं विपक्ष दल DMK कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए पार्टी को 117 सीटों पर जीत हासिल करनी पड़ेगी। AIADMK के पास इस वक्त 134 और DMK के पास 89 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस के पास 8 और IML के पास एक सीट है।












Click it and Unblock the Notifications