Gujarat Assembly Election 2017: कांग्रेस ने जारी की 15 प्रत्याशियों की आखिरी सूची
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी की है। इस सूची में 15 प्रत्याशियों का नाम दिया गया है जिसमें 2 सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी और 1 सीट जिग्नेश मेवानी के लिए छोड़ी गई है। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार देर रात को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस तीसरी लिस्ट में कुल 76 उम्मीदवारों का नाम है। इससे पहले पार्टी ने दो चरणों में होने वाले चुनाव में 86 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। हालांकि, पार्टी ने 20 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिज ने जारी की।
गुजरात में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र से लेकर दक्षिण गुजरात में 89 सीटों के लिए मतदान होगा वहीं, 93 सीटों के लिए राज्य के मध्य और उत्तरी क्षेत्र में दूसरे चरण के चुनाव होंगे।













Click it and Unblock the Notifications