कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट की जारी, 56 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस की ये पांचवीं लिस्ट थी। इससे पहले कांग्रेस ने चार लिस्ट जारी कर चुकी है। गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हैं जो 19 मई तक सात चरणों में संपंन्न होंगे। भाजपा की तरफ से अभी तक एक भी लिस्ट जारी की गई है। पहले उम्मीद थी कि आज पहली लिस्ट आएगी। लेकिन रविवार रात गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की मौत के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों के लिए बुलाई गई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टाल दी।

इनको मिला टिकट

कांग्रेस की पांचवी लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी को पश्चिम बंगाल के जांगीरपुर और पूर्व मंत्री व पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे अधीर रंजन चौधरी को बरहामपुर से टिकट दिया गया है। निजामाबाद से मधु यशकी गॉड को टिकट मिला है वहीं एन कुमार रेड्डी नालगोंडा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें केरल की 20 सीटों में से 12 पर उम्मीदवार उतारे गए थे।

यूपी से उम्मीदवार घोषित

यूपी से उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इसमें कैराना, बिजनौर, मेरठ,घोसी, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और हमीरपुर है। मेरठ से इस बार ओपी शर्मा की जगह हरेंद्र अग्रवाल को उतारा गया है। वहीं गाजियाबाद से डॉली शर्मा, बुलंदशहर से बंशी लाल पहाडि़या को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस अब तक कुल 137 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुक है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम टुकी को अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से उतारा गया है।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में

लोकसभा चुनाव सात चरणों में

गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है। पिछली बार भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+