महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकट
नई दिल्ली: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस, महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। साल 2014 में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

पहली लिस्ट में जिन बडे़ नेताओं को टिकट दिए गए हैं उसमें अशोक चव्हाण,नितिन राउत, परिणीति शिंदे समेत कई नेता हैं। पार्टी ने अशोक चव्हाण को बोकर, नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और परिणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से अपना उम्मीदवार बताया है। इसके अलावा विश्वजीत पतंगराव कदम को पलस-कड़गांव ले और अमित विलासराव देशमुख को लातूर से टिकट दिया है।
इस बार एनसीपी के साथ कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस 288 में से 125 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 2 अक्टूबर को दोनों दलों के बीच बैठक प्रस्तावित है। उस दिन इस पर कोई ऐलान हो सकता है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें है और वहां 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। साल 2014 में कांग्रेस-एनसीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस को 42 और एनसीपी को,41 से 21 सीट मिली थी। उनका मुकाबला
बीजेपी-शिवसेना गठबंधन से है। पिछली बार दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। साल 2014 में शिवसेना को 63 और बीजेपी को 122 सीट मिली थी। चुनाव के बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications