अमीरों की सूची में सोनिया का नाम होने पर भड़के मनीष तिवारी

दरअसल कांग्रेसी नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हफिंग्टन पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास 2 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है और वह विश्व की 12वीं सबसे अमीर नेता हैं। लेकिन उन्होने एकबार भी अपने सर्वे का आधार नहीं बताया। हफिंग्टन पोस्ट के अनुसार सोनिया की संपत्ति रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, ओमान के सुल्तान और सीरिया के राष्ट्रपति असद से ज्यादा है।
इस सूची पर ट्वीट के जरिये प्रतिक्रिया देते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि अगर हफिंग्टन पोस्ट इस तरह की ऊट-पटांग खबरें देता रहा तो अपने नाम को ही सार्थक करेगा। ऐसी खबरें छापकर वह हंसी का पात्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ये खबर तो प्रतिक्रिया देने के दायक भी नहीं है। गौरतलब है कि हफिंग्टन पोस्ट की 20 अमीर नेताओं-शासनाध्यक्षों की यह विवादास्पद सूची इंटरनेट पर सक्रिय है। इससे पहले नेशनल वॉच नामक संगठन ने सोनिया की कुल संपत्ति 1.38 करोड़ बताई थी। हफिंग्टन पोस्ट अमेरिका की इंटरनेट आधारित समाचार सेवा है।












Click it and Unblock the Notifications