सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर कांग्रेस का बयान, सेना की बहादुरी पर राजनीति ना करे भाजपा

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी के सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जीकल स्ट्राइक बताने एक दिन बाद ही सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो सामने आया था। लेकिन इस वीडियो के जारी होने के बाद फिर से सियासत तेज हो गई है और कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी और पीएम मोदी सेना का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी देश के सैनिकों और भारतीय सेना का अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल न करें।

Congresss Randeep Surjewala targets pm modi on the release of Surgical Strike video

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सेना का सम्मान होना चाहिए न कि उनके शौर्य, वीरता और जांबाजी को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सेना बलिदान दे और पीएम मोदी वाहवाही बटोरें, ये नहीं होगा। सेना के साथ बीजेपी सौतेला व्यवहार न करें और उनको उनका हक दिलाएं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी सेना का इस्तेमाल राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी को संदेह नहीं हैं लेकिन वीडियो जारी कर सेना को ही खतरे में डाला जा रहा है। बता दें कि यह भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैंप हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। पाकिस्तान की ओर से उरी आर्मी कैंप पर 18 सितंबर को हमला किया गया था। इस घटना के 11 दिन बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+