ABG शिपयार्ड बैंक घोटाले पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'लूटो और भागो' सरकार की प्रमुख योजना

नई दिल्ली, 13 फरवरी: 5 राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को मोदी सरकार को घेरने का नया मुद्दा मिल गया। हाल ही में एबीजी शिपयार्ड (ABG Shipyard ) की कथित बैंक धोखाधड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार पर हमला हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने कथित बैंक धोखाधड़ी को सरकार की 'लूटवाओ और भगवाओ' फ्लैगशिप स्कीम तक का नाम दे दिया।

Recommended Video

    ABG Shipyard Bank Fraud: Rahul Gandhi ने मोदी सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    Randeep Singh Surjewala

    कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने अपने बयान में कहा कि मोदी सरकार के साढ़े सात साल के कार्यकाल के अंदर देशभर में 5 लाख 35 हजार करोड़ के बैंक घोटाले सामने आया है। साथ ही कहा कि पिछले 7 सालों में बैंकों ने 8 लाख 17 हजार करोड़ रुपए राइट ऑफ भी किए हैं। वहीं आगे बताया कि इस कार्यकाल के दौरान 21 लाख करोड़ रुपए का एनपीए में इजाफा हुआ है।

    इसके अलावा अपने स्टेटमेंट को पोस्ट करते हुए सुरेजवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा किबैंक धोखाधड़ी करने वालों के लिए "लूट और भागो" मोदी सरकार की 'प्रमुख योजना' है। ₹2,20,00,00,00,842 सार्वजनिक धन की ठगी। मोदी सरकार की निगरानी में 75 साल में भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी हुई है। 7 सालों में ₹5,35,000 करोड़ की 'बैंक धोखाधड़ी' ने हमारी 'बैंकिंग प्रणाली' को बर्बाद कर दिया है।

    आपको बता दें CBI ने ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। कंपनी जहाज निर्माण और जहाज की मरम्मत में लगी हुई है। इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+